{"_id":"61f65055310e15072d202f0e","slug":"sehore-thieves-entered-by-breaking-the-lock-of-warehouse-stole-four-lakh-soybeans","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: वेयर हाउस का ताला तोड़कर घुसे चोर, चार लाख का सोयाबीन किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: वेयर हाउस का ताला तोड़कर घुसे चोर, चार लाख का सोयाबीन किया चोरी
Sun, 30 Jan 2022 02:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:16 PM IST
सार
आष्टा स्थित वेयर हाउस में रखा सोयाबीन चोरी हुआ है। शटर का ताला तोड़कर घुसे बदमाश करीब चार लाख रुपये की उपज ले उड़े हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आष्टा स्थित वेयर हाउस में रखा सोयाबीन चोरी हुआ है। शटर का ताला तोड़कर घुसे बदमाश करीब चार लाख रुपये की उपज ले उड़े हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आष्टा नगर के आष्टा-कन्नौद-खातेगांव मार्ग पर पदमश्री ग्राम के समीप स्थित प्रदीप राठौर के वेयर हाउस पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। शटर का ताला तोड़कर सोयाबीन की 70 कट्टियां चुरा ले गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वेयर हाउस संचालक ने बताया कि 134 कट्टी (50 किलो की) व कुछ बोरों में करीब 70 क्विंटल सोयाबीन ग्रेडिंग किया हुआ रखा था। चोर वहीं ले गए हैं। चोरी हुए सोयाबीन की कीमत करीब चार लाख से अधिक है। पुलिस ने मामला करीब 24 घंटे बाद दर्ज किया है। जांच प्रारंभ कर दी गई है।