{"_id":"625ffb5d1437bc35b74535c5","slug":"sehore-the-miscreant-was-taken-away-while-sleeping-the-court-sentenced-five-years-rigorous-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: नाबालिग को सोते समय उठा ले गया था बदमाश, कोर्ट ने सुनाई पांच साल कठोर कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: नाबालिग को सोते समय उठा ले गया था बदमाश, कोर्ट ने सुनाई पांच साल कठोर कारावास की सजा
Wed, 20 Apr 2022 05:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:53 PM IST
सार
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अशोक भारद्वाज ने अभियुक्त संदीप पिता रामसिंह खाती निवासी दिवाड़िया थाना इछावर को पॉक्सो एक्ट में पांच वर्ष कठोर कारावास एवं ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। उसे सीहोर में नाबालिग लड़की को सोते समय घर से उठाकर अपहरण करने के मामले में दोषी करार दिया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में नाबालिग लड़की को सोते समय घर से उठाकर अपहरण करने के मामले में दोषी संदीप पिता रामसिंह खाती निवासी दिवाड़िया थाना इछावर को पॉक्सो एक्ट में पांच वर्ष कठोर कारावास एवं ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अशोक भारद्वाज ने उसे दोषी करार देते हुए उक्त सजा दी है।
मीडिया सेल प्रभारी केदार कौरव ने बताया कि फरियादी नाबालिग ने शिकायत की थी कि 7 अक्टूबर 2019 को अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। उसके पापा कमरे के बाहर सो रहे थे। उसी रात करीब 1 बजे उसके गांव का संदीप खाती आया तथा उसे सोते हुए उठा ले गया। घर के बाहर पहुंचते ही अभियोक्त्री की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। मां बाहर आई तो संदीप तेजी से भागने लगा। लड़की के माता-पिता भी आरोपी संदीप का पीछा करते हुए आ रहे थे तो संदीप उसे दुर्गा जी के मंदिर के पास छोड़कर भाग गया। इसके बाद थाने पर शिकायत की थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संदीप पिता रामसिंह खाती को दोषी करार दिया और पांच वर्ष कठोर कारावास के साथ ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।