फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Sehore Junior defeated Crescent Warriors by nine wickets at BSI ground to capture the title

सीहोर: बीएसआई मैदान पर सीहोर जूनियर ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर किया खिताब पर कब्जा

Sun, 06 Feb 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 07:13 PM IST
सार

शहर के बीएसआई मैदान पर खेली गई क्रिसेंट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शहर के आदित्य अग्रवाल की धमाकेदार 72 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक तरफा मुकाबले में सीहोर जूनियर टीम ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

विज्ञापन
Sehore: Sehore Junior defeated Crescent Warriors by nine wickets at BSI ground to capture the title
सीहोर जूनियर ने क्रिसेंट वारियर्स को हराकर खिताब जीता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिसेंट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शहर के उभरते हुए बल्लेबाज आदित्य अग्रवाल की धमाकेदार 72 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक तरफा मुकाबले में सीहोर जूनियर टीम ने क्रिसेंट वारियर्स को नौ विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन


रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। वारियर्स की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम का पहला विकेट संजय पटेल के रूप में तीन रन के निजी स्कोर पर गिरा। सीहोर जूनियर टीम के गेंदबाज विपिन ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा सचिन ने 56 रन और इरफान ने 22 रन की शानदार पारी खेली। वहीं सीहोर जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट, मयंक, शुभम और आदर्श ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर जूनियर टीम की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई। सलामी बल्लेबाज आदित्य अग्रवाल ने 72 रन और राज ने 55 रन की पारी खेली। इस प्रकार टीम ने मात्र एक विकेट खोकर एक तरफा फाइनल मुकाबले में वारियर्स को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के अंत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र रल्हन, प्रदीप गौतम, नवनीत तोमर, उल्लास सोलके, मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, प्रदीप आहुजा, इरफान हुसैन, आशीष शर्मा, नागेंद्र व्यास, कमलेश पारोचे, सचिन कीर, अक्षय दुबाने, हेमंत केसरिया, संजय पटेल, महेन्द्र शर्मा बंटी विलय गौरव खरे, अमित कटारिया, रुपेश पारोचे, राकेश धनगर, अतुल कुशवाहा, संतोष पांडे, सुरेश नाविक, सुनील जलोदिया आदि ने विजेता टीम को ट्राफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed