फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Questions raised on police's night patrol, second incident of theft within a week, thieves raid at 3 places

सीहोर: पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल, एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी घटना, 3 स्थानों पर चोरों का धावा

Wed, 04 May 2022 03:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 03:48 PM IST
सार

सीहोर जिले में चोरों ने मंगलवार रात को दो घरों और एक दुकान में हाथ साफ किया। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Sehore: Questions raised on police's night patrol, second incident of theft within a week, thieves raid at 3 places
वह दुकान जिसमें चोरी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में एक सप्ताह में दूसरी बार चोरों ने धावा बोला है। लगातार चोरी की वारदातों से अब पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


सीहोर जिले की आष्टा तहसील के कन्नौद रोड पर कॉलोनी चौराहा से कुछ ही दूरी पर चोरों ने दो घरों और एक दुकान को निशाना बनाया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस का रात्रि गश्त पॉइंट है। अज्ञात चोरों ने एक दुकान एवं दो घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह इसकी जानकारी जब लोगों को लगी तो पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि जिस घर में चोरों ने हाथ साफ किया है, वहां रहने वाले मकान मालिक पीयूष जैन अक्षय तृतीया के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने सोमवार को इंदौर गए हुए थे, मकान को सूना देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। पियूष जैन के घर में बड़ी चोरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने घर में किसी को जाने नहीं दिया। जांच के लिए फिंगर एक्सपर्ट, डॉग, एफएसएल टीम को बुलवाया गया था। वहीं, चोरों ने भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद आनन्द जैन की दुकान में  छत के रास्ते घुस कर दुकान के गल्ले में रखे करीब 5 से 7 हजार रुपये की नगदी पार कर ली। 
विज्ञापन


बता दें कुछ दिनों पहले मुगली रोड पर स्कूल के सामने दो दुकानों के ताले टूटे थे एवं इसी रात्रि में आष्टा सीहोर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास कुछ दुकानों के ताले टूटे थे। फिलहाल पुलिस चोरी की वारदातों में किसी को पकड़ नहीं पाई है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीनों पहले पूरे जिले के थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने शासन की योजना अनुसार नगर के प्रमुख चौराहों पर अपराधों की रोकथाम के लिए कैमरे लगाने की योजना पर कार्य शुरू किया था। आष्टा में करीब 20 से अधिक चौराहों को चिन्हित किया था। जिले से आई टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट भी सौंपी थी लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अभी तक कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed