फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore municipality imposed a fine of 10,000 on ten shopkeepers using polythene

Sehore: नगर पालिका ने पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर की कार्रवाई, दस लोगों पर 10,000 का जुर्माना

Fri, 10 Feb 2023 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Feb 2023 08:37 PM IST
सार

सीहोर नगर पालिका के अमले ने शुक्रवार को कई दुकानदारों को समझाया। साथ ही इस दौरान नपा कर्मियों ने व्यापारियों को हिदायत भी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किया तो सीधे कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम नियमित चेकिंग करेंगे।

विज्ञापन
Sehore municipality imposed a fine of 10,000 on ten shopkeepers using polythene
सीहोर नगर पालिका परिषद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर नगर पालिका के सीएमओ योगेंद्र पटेल के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग करने वाले 10 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है। यहां प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में धड़ल्ले से अमानक पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है। शहर में दुकानों पर व्यापारी से लेकर हाथ ठेले वाले सामान खरीदने पर ग्राहकों को पॉलीथिन में ही सामान दे रहे हैं। पॉलीथिन के कारण नालियां जाम हो रही हैं और प्रदूषण भी हो रहा है।

विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण को पहुंचा रही नुकसान
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है, क्योंकि पॉलीथिन का उपयोग कर फेंक दिए जाने के बाद यह आसानी से नष्ट नहीं होती है। यह जमीन में जहां भी होती है वहां एक परत का काम करती है। इससे वाटर रिचार्ज नहीं हो पाता। सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए नुकसानदायक इसलिए भी माना गया है कि क्योंकि ये डिकंपोज नहीं होती है। यह पर्यावरण में जहरीले रसायन छोड़ती है। इससे जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन


नपा कर्मियों ने व्यापारियों और दुकानदारों को दी हिदायत
नगर पालिका के अमले ने शुक्रवार को कई दुकानदारों को समझाया। साथ ही नपा टीम में शामिल अधिकारियों ने व्यापारियों के ठेलों और दुकानों पर मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर संकल्प दिलाया। इस दौरान नपा कर्मियों ने व्यापारियों को हिदायत भी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किया तो सीधे कार्रवाई होगी। इसके लिए वे नियमित रूप से चेकिंग करेंगे। जिस व्यापारी के पास पॉलीथिन मिलेगी। उनका ऑन द स्पॉट फाइन वसूला जाएगा। इधर, व्यापारियों ने भी कपड़े के थैले का उपयोग करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन जानवरों के लिए भी साबित हो रहा खतरनाक
नगर पालिका के अमले का कहना है कि पॉलीथिन में पैक कर कूड़े को फेंकना भी जानवरों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। जिस पॉलीथिन में हम अपने कूड़े को रखकर बाहर फेंकते हैं, कई बार सड़क पर घूम रही गायें या अन्य जानवर उन्हें खा लेते हैं। यह जानवरों के पेट में जमकर पूरे पाचन तंत्र को खराब कर देते हैं। इससे मवेशी की मौत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed