Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Headmaster Killed as Sand-Laden Tractor-Trolley Hits Bike, Self-Help Group President Seriously Injured

सीहोर: रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उजाड़ दिया परिवार, बाइक को मारी टक्कर, प्रधानाध्यापक की मौत, महिला गंभीर

Thu, 26 Nov 2026 12:03 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2026 12:03 PM IST
सार

नादान घाट पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शासकीय स्कूल के प्रधानाध्यापक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष को गंभीर घायल हालत में भोपाल रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Sehore: Headmaster Killed as Sand-Laden Tractor-Trolley Hits Bike, Self-Help Group President Seriously Injured
भीषण सड़क हादसे में हेडमास्टर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की बेलगाम रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। नादान घाट पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक की जान चली गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। दोनों सरकारी काम निपटाकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सीहोर के नादान घाट पर हुआ। नंदगांव निवासी रामबिलास, पिता हीरालाल, शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ थे। वे प्रज्ञा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नीतू के साथ बाइक से सीहोर आए थे। दोनों मध्यान्ह भोजन की राशि से संबंधित काम के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। काम पूरा करने के बाद जब वे बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी नादान घाट पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उमरिया: बजरंग पावर के खिलाफ घुनघुटी में जनआक्रोश, अधिकारियों के सामने भी नहीं पिघला ग्रामीणों का रुख
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर चोटों ने ली प्रधानाध्यापक की जान
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रामबिलास और नीतू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की लेकिन रामबिलास को लगी गंभीर चोटें जानलेवा साबित हुईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक शिक्षक और प्रधानाध्यापक की इस तरह असमय मौत से उनके परिचितों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

भोपाल रेफर महिला की हालत गंभीर
हादसे में घायल नीतू प्रज्ञा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, दुर्घटना में उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। परिजन और परिचित उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। इछावर थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed