फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Digvijay Singh fiercely targeted PM Modi, RSS and CM Shivraj

सीहोर : दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी, आरएसएस और सीएम शिवराज पर जमकर निशाना साधा

Thu, 20 Jan 2022 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 05:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। वे सीहोर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
 

विज्ञापन
Sehore: Digvijay Singh fiercely targeted PM Modi, RSS and CM Shivraj
Sehore: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर फिर बयानबाजी की है। । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। वे सीहोर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंहा कि आरएसएस कभी आंदोलन नहीं करता, प्रदर्शन किया, ना रैली निकाली। उनके लोग केवल कानाफूसी से लोगों को गुमराह करते हैं और वो आज से नहीं 1965 से। जब उनका संगठन बना तभी से यही किया जा रहा है। झूठी अफवाह फैलाकर राजनीति करना उनका काम है, और वो सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
दिग्विजय सिंह ने कहा आपसी संबध होते हैं।  मेरे बीजेपी और आरएसएस से पारिवारिक संबंध हैं, लेकिन मेरा राजनीतिक संबंध  ना रहा है, ना कभी होने दूंगा। मेरे परिवार का भी बीजेपी में गया तो मैंने उसे हराने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिवराज को लिया आड़ेहाथ
उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ उमा भारती  कह रही हैं शराब बंदी करो। जब मामू विपक्ष में थे, तब कहते थे कमलनाथ जी खुलवा रहे हैं।  हम इसका विरोध करते हैं। अब जब कुर्सी पर बैठे हैं तो शराब सस्ती कर दी है। आज सब चीजें पेट्रोल-डीजल, अनाज महंगा, टंकी महंगी, तुम्हें शराब की पड़ी हुई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा खुलकर आरोप है  हर जिले से पचास लाख से एक करोड़  की चंदा वसूली हो रही है। ये चंदा अवैध शराब बनाने वालों को पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग को देना पड़ता है और यह राशि बटती है। मामू से लेकर श्यामू बीजेपी के दलाल तक जाती है।

 
वो लोग भी मुझे पसंद नहीं करते
उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, क्या उनके इस नारे में उनके कार्य करने का तरीका प्रमाणित होता है। आज जिस तरह से नफरत का जहर फैलाया जा रहा है और मैं हमेशा से कहता हूं इसलिए भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस संघ के लोग पसंद नहीं। वो लोग भी इस्लाम धर्म को मुद्दा बनाकर चुनाव की राजनीति करते हैं, वो लोग भी मुझे पसंद नहीं करते हैं। कांग्रेस ने जहां आजादी से पहले हिंदू महासभा, आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी उसी तरह से मुस्लिम लीग का विरोध भी कांग्रेस ने किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed