{"_id":"6250142d5ea5f4178c6b5d2c","slug":"sehore-devotee-dies-of-heart-attack-at-the-gate-of-salkanpur-temple-woman-had-come-to-visit-bijasan-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: सलकनपुर मंदिर के गेट पर श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, बिजासन माता के दर्शन करने पहुंची थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: सलकनपुर मंदिर के गेट पर श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, बिजासन माता के दर्शन करने पहुंची थी महिला
Fri, 08 Apr 2022 04:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:23 PM IST
सार
सीहोर जिले के सलकनपुर में देवी बिजासन के दर्शन करने पहुंची एक महिला की मंदिर के गेट पर हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
सलकनपुर में दर्शन करने आई महिला की हार्ट अटैक से मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर के सलकनपुर में विराजित मां बिजासन के दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ममता बाई पति मुन्नालाल (उम्र 50 वर्ष) निवासी चूनाभट्टी ने देवी मंदिर के गेट के सामने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि महिला को हार्टअटैक आया था। वह बिजासन धाम में सीढ़ी मार्ग से पैदल चलकर दर्शन के लिए पहुंची थी। जैसे ही महिला मंदिर के गेट के पास पहुंची, तो अचानक गिर गई। मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाया एवं पानी के छींटे दिए, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मंदिर पहुंची। वहीं, परिसर में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने महिला का चैकअप किया, लेकिन तब तक महिला की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया।