{"_id":"5bb63c6c867a5528de54b3fd","slug":"second-list-of-45-candidates-for-madhya-pradesh-assembly-elections-will-be-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः जल्द जारी होगी 45 उम्मीदवारों की बसपा की दूसरी सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः जल्द जारी होगी 45 उम्मीदवारों की बसपा की दूसरी सूची
भाषा, भोपाल
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये बसपा ने अपने 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी कर ली है। गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस को निराश करते हुए बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सूबे में सभी सीटों पर अकेले चुनाव में उतरने का ऐलान किया है ।
विज्ञापन
बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज बताया, "मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरने वाले पार्टी के 45 उम्मीदवारों की दूसरी सूची तैयार है । इसे शीघ्र ही जारी कर दिया जायेगा।" उन्होने बताया कि पार्टी में मध्यप्रदेश के प्रभारी आर के राजभर शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ राजभर ने उत्तर प्रदेश से फोन पर भाषा को बताया, "हमारी मुखिया बहन जी के शब्द हमारे लिये अंतिम हैं। हम मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।" बसपा मध्यप्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
मायावती द्वारा कांग्रेस के साथ बसपा का गठबंधन नहीं करने के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि बसपा ने जो 50 सीटों की सूची हमें दी थी। उसमें ऐसी सीटें थीं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उनको 1000, 2000, 5000 वोट मिले थे । बसपा ने वो सीटें नहीं मांगी जहां वह मजबूत है ।
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बसपा के गठबंधन नहीं होने से भाजपा की बाछें खिली हुई है और उसका मानना है कि बसपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं होने से भाजपा और मजबूत स्थिति में रहेगी तथा भाजपा का 'अबकि बार 200 पार का नारा' पूरा होगा।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के बाद धार जिले के बदनावर में संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस की आक्सीजन बसपा थी। कांग्रेस की अपनी ताकत तो है नहीं कि भारतीय जनता पार्टी से लड़ सके। बसपा से उनका गठबंधन नहीं होने के कारण कांग्रेस की कमर टूटी है।"
