{"_id":"5ef3364b154b534f3d276f96","slug":"second-expansion-of-madhya-pradesh-cabinet-soon-cm-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तारः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तारः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Wed, 24 Jun 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि राज्य में जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत से विस्तार विस्तार से चर्चा की है। अब आगे की बातचीत दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल के नामों को लेकर आज फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच बातचीत हुई है। मंत्रालय में हुई इस बैठक में संगठन के महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का विस्तार किए हुए लगभग दो महीने हो गए हैं। कोरोना संकट और 19 जून को राज्यसभा चुनावों के कारण विस्तार को टाल दिया गया। बता दें कि शिवराज सरकार ने पहली बार 21 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।
विज्ञापन
चौहान ने अपनी सरकार में तुलसी सिलावत और गोविंद सिंह राजपूत सहित पांच मंत्रियों को शामिल किया था, जो तत्कालीन कमलनाथ मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। तीन अन्य मंत्रियों- नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह ने भी शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक, चौहान अपने मंत्रिमंडल में 28 और मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं।
सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करने की बात कहने के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल में इस बार किसे जगह मिलेगी और कौन इसमें भी बाहर रहेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
