फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   School vehicle and private bus collided in which 6 school student and driver died

मध्यप्रदेश में स्कूल वाहन और बस भिड़ी, 7 बच्चों सहित 8 की मौत

Thu, 22 Nov 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Updated Thu, 22 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
School vehicle and private bus collided in which 6 school student and driver died
स्कूली वेन और निजी बस की भिड़ंत

मध्यप्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर के पास एक स्कूली वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 6 स्कूली बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिरसिंहपुर के लकी कांवेंट स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही सवारी बस की उससे भिड़ंत हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 9.30 बजे उज्जैनी मोड़ के पास हुआ।

विज्ञापन


इस भिड़ंत में चालक रंजन सहित 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 9 लोगों को चोटे आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बिरसिंहपुर शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली वाहन काफी तेज गति से आ रहा था। इसी वजह से स्कूली वाहन और निजी बस आमने-सामने आकर टकरा गए।
विज्ञापन


स्कूली वाहन में स्पीड गवर्नर न लगे होने की बात भी सामने आ रही है। यह आरटीओ और स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही वाला मामला है। डॉक्टरों ने 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतना के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने बताया, ‘आज सुबह 8 से 8.30 बजे के बीच बोलेरो एवं बस में भीषण टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो में सवार छह स्कूली बच्चों एवं बोलेरो चालक की मौत हो गई।’ उन्होंने कहा कि मृतक स्कूली बच्चों में से चार छात्र एवं दो छात्राएं हैं। सभी 10 से 15 साल की उम्र के थे। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में पुलिस ने बताया था कि इस हादसे में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हुई है।

गौर ने बताया कि हादसे के वक्त ये छात्र बोलरो से लकी कान्वेंट स्कूल (प्राइवेट) जा रहे थे, जबकि बस रीवा से चित्रकूट जा रही थी। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये, जबकि बस पलट गई और जाकर एक पेड़ से टिक गई, जिससे वह खाई में जाने से रूक गई। गौर ने बताया कि जिला कलेक्टर ने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।


इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं सतना सड़क हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, मन दुखी है। हादसे में हताहत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed