फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   School principal arrested for raping 16 year old student in Bhopal Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में दो दिनों में बलात्कार के तीन मामले हुए दर्ज

Thu, 02 Nov 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 02 Nov 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
School principal arrested for raping 16 year old student in Bhopal Madhya Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश में दो दिन में तीसरी बलात्कार की घटना दर्ज की गई है। पहला मामला भोपाल का है जहां एक प्रिंसिपल पर अपनी एक स्टूडेंट के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वहीं दूसरी घटना  बैतूल की है। जबकि तीसरी घटना भी प्रदेश की राजधानी भोपाल की ही है जहां बीएससी की एक छात्रा के साथ गैंग रेप किया गया और उसे मरा समझकर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया।    
विज्ञापन


 बैतूल में बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबिक स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार के आरोपी प्रिंसिपल को भी मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 महिला थाना प्रभारी शिखा सिंह ने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार मार्च में हुआ था। उसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया और इस बारे में अपने माता-पिता को भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मध्य प्रदेश के हरदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 6 घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

 

 

 
 

रेलवे ट्रैक पर मरा समझकर छोड़ गए थे

School principal arrested for raping 16 year old student in Bhopal Madhya Pradesh
लड़की की उम्र 16 साल है और वो एक निजी स्कूल में पढ़ती है। लड़की ने बताया कि स्कूल में मार्च में एक कार्यक्रम था तब  प्रिसिंपल ने उसे खाने-पीने का सामान लाने के लिए अपनी गाड़ी में बिठा लिया था और बाजार जाने के बजाए वो छात्रा को स्कूल के पास बने अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।

 जिसके बाद लड़की ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। जब परिवार वालों ने उसे जोड़ देकर पूछताछ की तब उसने सब कुछ बता दिया। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

वहीं बीएससी की छात्रा जब होश में आई तब वह पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। लड़की को आरपीएफ थाने के पास से 4 आरोपियों ने अगवा किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed