फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Young man lost his temper after having less salt in breakfast, grabbed aunt's hair and dragged him to the road, beat him up

सतना: नाश्ते में कम नमक होने पर युवक ने खोया आपा, चाची के बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा, मारपीट की

Tue, 05 Apr 2022 06:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 06:47 PM IST
सार

सतना जिले में नमक कम होने पर एक युवक अपना आपा खो बैठा और अपनी चाची के बाल पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Satna: Young man lost his temper after having less salt in breakfast, grabbed aunt's hair and dragged him to the road, beat him up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना ने एक युवक ने खाने में कम नमक होने पर आपा खो दिया और अपनी चाची के साथ बेरहमी से मारपीट की। युवक अपनी चाची के बाल पकड़कर उसे सड़क तक घसीटता हुआ ले गया, जहां उसने महिला से मारपीट की इस दौरान महिला के कुछ बाल भी टूटकर युवक के हाथ में आ गए। युवक अपनी चाची को बेरहमी से पीटता रहा। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो झिरिया गांव का बताया जा रहा है। महिला सत्यवती बैस और उसके जेठ के पुत्र शिवम बैस के  बीच नाश्ते में नमक कम होने को लेकर कहासुनी हो गई थी। छोटी सी बात इतनी बढ़ी की शिवम आपा खो बैठा और चाची के सिर के बाल पकड़कर घर के बाहर तक घसीटता रहा। बाद में उसने अपनी चाची के साथ सरेराह मारपीट की। मारपीट की इस वारदात में महिला के सिर के एक तरफ के बाल उखड़ गए और खून निकलने लगा।  बाद में महिला उसी हालत में रामनगर थाने पहुंची और जेठ के पुत्र शिवम द्वारा मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार शिवम नशे का आदी है। उसकी चाची उसे नशे के लिए टोकती थी लिहाजा उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए चाची से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed