{"_id":"623c04469fd93c038d3db187","slug":"satna-the-girlfriend-had-killed-the-lover-after-getting-fed-up-with-the-daily-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: प्रेमिका ने रोज-रोज के विवाद से तंग आकर की थी प्रेमी की हत्या, गमछे से घोंट दिया था गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: प्रेमिका ने रोज-रोज के विवाद से तंग आकर की थी प्रेमी की हत्या, गमछे से घोंट दिया था गला
Thu, 24 Mar 2022 11:10 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:10 AM IST
सार
सतना में एक प्रेमिका को प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने में सूचना दी थी कि सीने में दर्द होने से प्रेमी की मौत हुई है। संदिग्ध मौत होने पर पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि प्रेमिका ने रोज-रोज के विवाद से तंग आकर गला घोंटकर प्रेमी की हत्या की है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना में कातिल प्रेमिका पुलिस के हत्थे चढ़ी है। आरोप है कि उसने प्रेमी का गला घोंटकर मार डाला। पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने में सूचना दी थी कि सीने में दर्द होने से प्रेमी की मौत हुई है। संदिग्ध मौत होने पर पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि प्रेमिका ने रोज-रोज के विवाद से तंग आकर गला घोंटकर प्रेमी की हत्या की है।
जानकारी के अनुसार 18 मार्च को 40 वर्षीय राजकली कोल निवाली निवासी कोरियान मोहल्ला-रामपुर बाघेलान ने थाने में सूचना दी थी कि उसके प्रेमी युवराज सिंह उर्फ लाला ठाकुर की अचानक मौत हो गई है। उसने पुलिस को बताया कि युवराज महुरछ का रहने वाला है, ड्राइवरी का काम करता था और उसके घर में ही रुकता था। घटना वाले दिन युवराज ने आकर उसे बताया था कि कल परिवार से उसका झगड़ा हुआ है। सीने में दर्द है। युवराज अंदर ही चारपाई पर सो गया। दोपहर करीब तीन बजे देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। पुलिस ने सूचना पर मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई।
मामला संदेहास्पद लगने पर थाना प्रभारी थाना रामपुर बाघेलान अनिमेष द्विवेदी ने खोजबीन शुरू की। टीम को मामले की जानकारी निकालने के लिए लगाया। पुलिस ने संदेही से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की ओर से बताया गया कि पूछताछ में पता चला था कि युवराज अपनी प्रेमिका राजकली के घर ही रुकता था। शराब पीने की बात पर दोनों में लगभग रोज ही विवाद होता था। बात अब मारपीट तक पहुंच गई थी। युवराज राजकली से अनाज, पैसे भी ले लिया करता था। 18 मार्च को भी दोनों में विवाद हुआ था। जब युवराज चारपाई पर शराब के नशे में सो रहा था तो राजकली ने उसके ऊपर बैठकर गमछे से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने राजकली को गिरफ्तार कर लिया है।