{"_id":"61ffd8573b0046049c6bedbe","slug":"satna-police-fired-sticks-to-remove-encroaching-footpaths-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: अतिक्रमण कर बैठे फुटपाथियों को हटाने पहुंची पुलिस ने चलाई लाठियां, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: अतिक्रमण कर बैठे फुटपाथियों को हटाने पहुंची पुलिस ने चलाई लाठियां, कई घायल
Sun, 06 Feb 2022 07:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
सतना जिले की नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। कार्रवाई का विरोध करने पर फुटपाथ के सब्जी विक्रेताओं को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी।
विज्ञापन
फुटपाथियों को हटाने पहुंची पुलिस ने चलाई लाठियां (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले में चल रही अतिक्रमण हटाओ मुहिम रविवार को हंगामेदार रही। सब्जी मंडी में फुटपाथ विक्रेताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। उनका कसूर इतना था कि वो कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार सतना जिला की मैहर नगर के चौरसिया मोहल्ले में स्थित सब्जी मंडी में नगर पालिका ने रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पुलिस बल भी बुलाया गया था। अतिक्रमण निरोधी दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने पर फुटपाथी और टपरे में सब्जी बेचने वालों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि उनसे हर दिन की बैठकी वसूली जाती है फिर इसके बाद भी अतिक्रमण बताकर उन्हें क्यों हटाया जा रहा है। बताया जाता है कि बहस हाथापाई तक पहुंच गई। मामले को बिगड़ता देख मैहर पुलिस ने सब्जी वालों को हटाने के लिए डंडे मारने शुरू कर दिए। इस पर सब्जी वालों ने हंगामा कर दिया। हंगामा ज्यादा न बढ़े तो पुलिस ने डंडों से जोरदार पिटाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कई युवक पुलिस के लाठी चार्ज का वीडियो बनाने लगे तो एक पुलिसकर्मी ने एक युवक कमलेश मौर्य के बाल पकड़कर खींचे और मोबाइल छीन लिया। इससे वह गिर गया और फिर बवाल मच गया। युवक के सिर में चोट आ गई। कमलेश को चोट आने के बाद सब्जी वालों का पारा और गरम हो गया। उन्होंने मैहर टीआई पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कमलेश को उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।