फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Trolley of visitors stuck in air on Hanuman Dhara ropeway of Chitrakoot NDRF team saved

Satna News: चित्रकूट के हनुमान धारा रोपवे पर जब हवा में अटक गई दर्शनार्थियों की ट्रॉली, NDRF टीम ने बचाया

Sat, 20 May 2023 02:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 May 2023 02:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में हनुमान धारा रोपवे पर दर्शनार्थियों की ट्रॉली हवा में अटक गई। कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने बचाया।

विज्ञापन
Satna News Trolley of visitors stuck in air on Hanuman Dhara ropeway of Chitrakoot NDRF team saved
NDRF टीम ने बचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले के चित्रकूट में स्थित हनुमानधारा में दर्शनार्थी रोज की तरह रोपवे से ऊपर और नीचे जा-आ रहे थे। तभी अचानक रोपवे में खराबी आ गई और ट्रालियां बीच में रुक गईं। रोपवे खराब होने से दर्शनार्थी हवा में लटक गए। इसकी सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और जवानों ने हवा में झूल रही ट्रालियों से यात्रियों को नीचे सकुशल उतारा।

विज्ञापन


यह दृश्य शुक्रवार को हनुमान धारा में एनडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सतना द्वारा रोपवे आपात स्थिति में बचाव के लिए किए गए संयुक्त मॉक अभ्यास का था। इस दौरान एसडीएम मझगवां जीतेन्द्र वर्मा सहित राजस्व, पुलिस, वन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में मैहर और चित्रकूट में रोपवे का संचालन होता है। इसे देखते हुए रोप-वे में आपात स्थितियां आने पर किस तरह से बचाव अभियान चलाया जाए, इसे लेकर एनडीआरएफ ने बचाव अभियान का अभ्यास किया। अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लोग भी शामिल रहे, ताकि वे तत्काल आपात स्थिति में मदद उपलब्ध करा सकें। इस दौरान रोपवे में फंसी ट्रालियों में बैठे लोगों तक पहुंचना, उन्हें शांत करना, सकुशल नीचे उतारना, चिकित्सकीय मदद देना आदि का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मॉकड्रिल उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में उप कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में की गई। पूरी मॉकड्रिल ’इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम’ के तहत आयोजित की गई। इससे आपसी समन्वय और तैयारियों का स्तर और ऊंचा उठाने में सहयोग मिला तथा सभी विभागों को इस प्रकार की आपात स्थितियों के दौरान अपनी-अपनी भूमिका का पता चला। इस दौरान आपदा के प्रभाव को कम करने की संभावना पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पर बल दिया गया कि सबके बेहतर तालमेल से ही आपदा प्रबंधन के कार्य को आसानी से किया जा सकता है। ड्रिल में एनडीआरएफ की 35 सदस्यीय टीम शामिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed