फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News The husband ran and beat the wife and her brother

Satna News: पति ने पत्नी और उसके भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही

Tue, 25 Jul 2023 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक महिला और उसके फौजी भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। महिला के पति ने ही यह मारपीट की है और वहां पुलिस भी मौजूद थी। महिला और उसके भाई की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Satna News The husband ran and beat the wife and her brother
अमरपाटन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के अमरपाटन कस्बे में एक महिला और उसके फौजी भाई को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस के सामने ही महिला का पति उसे सड़क पर खदेड़ता और पटककर पीटता रहा। बाद में महिला और उसके भाई के समर्थन में वहां मौजूद रहे आम लोग भी आए और सब ने मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इंदौर के समीप पीथमपुर की रहने वाली महिला और उसका फौजी भाई अमरपाटन थाना आए थे। जहां महिला के पति ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर अपनी पत्नी को पीटा। महिला अपने पति की पिटाई से बचने के लिए भागी तो पति ने उसे खदेड़कर सड़क पर गिरा दिया और फिर उसके साथ मारपीट की। सरेराह जिस वक्त महिला के साथ मारपीट की जा रही थी न केवल आम लोग वहां मौजूद थे। बल्कि अमरपाटन थाना के पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने हुए थे। महिला और उसका फौजी भाई चीख पुकार रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी पति को पकड़ने और महिला को बचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस कर्मियों का रवैया देखकर भड़की महिला और उसके भाई ने आम लोगों से मदद मांगी। लोग उसके समर्थन में आगे भी आए और फिर सब ने मिलकर अमरपाटन कस्बे में सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, पीथमपुर इंदौर की रहने वाली महिला की शादी अमरपाटन के गोरा गांव में हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। महिला ने बताया कि उसका पति उसे टॉर्चर करता है, अपने साथ नहीं रखता लेकिन बेटी को अपने साथ ले आया। वह बेटी को अपने साथ रखना चाहती है, जिसके लिए वह अपने भाई के साथ शनिवार को गोरा गांव गई थी। जहां उसके ससुर और पति ने भाई-बहन के साथ अभद्रता की और कहा कि पुलिस लेकर आओ। जब पुलिस गई तो वह नोटिस की बात करने लगा। हालांकि, बाद में आपसी रजामंदी से पुलिस के सामने बेटी को देने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमरपाटन थाना में महिला अपनी बेटी के साथ थी। इसी बीच उसका पति वहां पहुंचा और चॉकलेट दिलाने के बहाने पांच मिनट के लिए बेटी को साथ ले जाने की बात कहने लगा। पुलिस कर्मियों ने भी इस पर सहमति दे दी। लेकिन पति बेटी को लेकर गया तो लौटा ही नहीं। महिला ने बताया कि जब उसने पुलिस वालों से बात की तो उन्होंने बेहद गैर जिम्मेदाराना ढंग से जवाब देते हुए कहा कि उसकी बेटी थी, वो ले गया तो कोई क्या कर सकता है।


पीड़ित महिला इसी बात पर बिफर पड़ी और फूट-फूटकर रोने लगी। इसी बीच धर्मेंद्र ने पुलिस वालों के सामने ही अमृता को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने सड़क पर महिला के साथ हुई मारपीट के इस मामले में अमरपाटन थाना प्रभारी का कहना है कि महिला और उसका भाई थाने के सामने पुलिस वालों के लिए अपशब्द बोल रहे थे। महिला झगड़ा कर रही थी, उसने अपने पति से भी विवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed