{"_id":"65b3aed4a938e97c57034ce3","slug":"satna-fired-in-celebration-of-the-birth-of-a-child-cow-died-from-gunshot-wound-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: बच्चे के जन्म की खुशी में किया फायर, गोली लगने से गाय की हुई मौत, घटना छिपाने के लिए चुपचाप दफनाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: बच्चे के जन्म की खुशी में किया फायर, गोली लगने से गाय की हुई मौत, घटना छिपाने के लिए चुपचाप दफनाया शव
Fri, 26 Jan 2024 06:38 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 26 Jan 2024 06:38 PM IST
सार
सतना में एक गाय की गोली लगने से मौत हो गई। गोली हर्ष फायर के रूप में चलाई गई थी। आरोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए गाय को चुपचाप दफना दिया और फरार हो गए। पुलिस गाय के शव और आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बच्चे के जन्म की खुशी में बंदूक से निकली गोली से गाय की जान चली गई। गुनाह को छिपाने के लिए गाय का शव दफना भी दिया गया। घटना चर्चा में आई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस गाय के शव तक नहीं पहुंच पाई।
जानकारी के मुताबिक सतना शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत घूरडांग में गुरुवार सुबह गोली लगने से एक गाय की मौत हो गई। गाय अशोक चौधरी की थी, जिसे विजय सिंह की बंदूक से हुए फायर से गोली लगी थी। गाय विजय सिंह के दरवाजे पर मृत पड़ी थी, लिहाजा उसने आनन फानन में गाय के शव को ट्रैक्टर से ले जाकर दफन कर दिया। गुरुवार दोपहर 3 बजे यह खबर सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई तो अशोक चौधरी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। पुलिस ने भी इस पर संज्ञान लिया और घूरडांग जा पहुंची। लेकिन वहां से विजय सिंह गायब था। पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ के साथ गाय के शव की भी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास कई स्थानों पर तलाश की लेकिन अंधेरा होने तक चली कोशिश के बावजूद वह जगह नहीं मिली, जहां गाय का शव दफनाया गया था।
गाय रोटी खाने आई थी
बताया जाता है कि विजय सिंह के परिवार में बेटे का जन्म हुआ था। सुबह इसकी खबर मिली तो उसने खुशी में अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक उठा ली। उसी समय उसके दरवाजे पर रोज की तरह रोटी खाने के लिए गाय भी आ गई। विजय ने बंदूक लोड कर उसकी नाल ऊपर उठाई ही थी कि इसी बीच गोली चल गई और गाय के शरीर से आर पार निकल गई। कोलगवां पुलिस ने गोली चलाने वाले विजय सिंह पर 429, 336, IPC 25/9+30 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि विजय सिंह का रिश्तेदार पुलिस में है। बंदूक भी उसी के नाम दर्ज है।