फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Clash Over House Possession, Husband’s Hand Severed by Grinder; Wife, Sons Accused

सतना: मकान पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, ग्राइंडर मशीन से कटा पति का हाथ, पत्नी-बेटों पर गंभीर आरोप

Sat, 03 Oct 2026 01:41 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 01:41 PM IST
सार

मकान पर कब्जे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में 55 वर्षीय मुन्ना सोनी ग्राइंडर की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। हादसे में उनका हाथ बुरी तरह कट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Satna: Clash Over House Possession, Husband’s Hand Severed by Grinder; Wife, Sons Accused
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नागौद थाना क्षेत्र में मकान पर कब्जे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान 55 वर्षीय मुन्ना सोनी ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक हाथ गंभीर रूप से कट गया। उन्हें गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुन्ना सोनी करीब 20 वर्षों से अपनी पत्नी और बेटों से अलग रह रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार शाम मुन्ना सोनी घर से बाहर जा रहे थे, तभी उनकी पत्नी चंद्रलता अवधिया अपने दोनों बेटों के साथ वहां पहुंचीं। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते विवाद और मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला और उनके बेटे ग्राइंडर मशीन की मदद से मकान का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। मुन्ना सोनी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से मुन्ना सोनी का हाथ गंभीर रूप से कट गया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दतिया: भांडेर जनपद उपाध्यक्ष के पति की कार रुकवाकर किया हमला, फरार आरोपी समेत चार पर मामला दर्ज

पहले भी हो चुका है विवाद
जानकारी के मुताबिक मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और थाने में लिखित शिकायतें दी गई थीं। अब सवाल उठ रहे हैं कि पहले शिकायत मिलने के बावजूद विवाद को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई थी। वहीं, मुन्ना सोनी के ग्राइंडर की चपेट में आने की घटना हादसा थी या इसके पीछे किसी तरह की साजिश थी, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed