फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Blind murder exposed in Rampur Baghelan, husband and wife committed murder due to molestation.

Satna: रामपुर बाघेलान में अंधेकत्ल का पर्दाफाश, छेड़छाड़ से परेशान होकर पति-पत्नी ने मिलकर की थी हत्या

Mon, 18 Dec 2023 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 05:31 PM IST
सार

सतना जिले में बीते दिनों खेत में की गई युवक की हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिऱफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के आरोपियों तक पहुंची।

विज्ञापन
Satna: Blind murder exposed in Rampur Baghelan, husband and wife committed murder due to molestation.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में खेत में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या छेड़छाड़ को लेकर की गई थी। पुलिस ने मामले में एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर की दोपहर जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ग्राम गौहारी में अरहर के खेत में अनिल कुमार रवि पिता रामदीन चौधरी का शव मिला था। खेत गोपी यादव का था। उसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई थी,पीठ पर गहरे घाव थे और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। अब पुलिस ने उसकी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि अनिल की हत्या रामू चौधरी पिता शिवलाल चौधरी (27) और उसकी पत्नी अर्चना चौधरी (26) निवासी बठिया खुर्द थाना कोलगवां सतना ने की थी।
विज्ञापन


टीआई रामपुर बाघेलान यूपी सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी। इसके आधार पर बताया कि मृतक अनिल कुमार रवि अपने गांव की अर्चना को परेशान करता था। जब भी अर्चना अपने मायके गौहारी जाती थी तब भी वह उसे छेड़ता था। इसकी जानकारी वह अपने पति रामू को भी लगातार दे रही थी। इसी बीच अर्चना के मायके के परिवार के सुरेश चौधरी के यहां 13 दिसंबर को शादी थी, जिसमें अर्चना और रामू को भी जाना था और अनिल भी वहां पहुंचने वाला था। इस मौके का फायदा उठाते हुए पति पत्नी ने अनिल की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामू कुल्हाड़ी लेकर गोपी यादव के खेत मे छिप गया और अर्चना ने फोन कर अनिल को वहीं खेत पर बुला लिया। जैसे ही अनिल वहां अर्चना से बात करने लगा। पीछे से रामू ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। अनिल के नीचे जमीन पर गिरने के बाद अर्चना ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। अनिल की मौत हो जाने के बाद दोनों वापस शादी समारोह में शामिल हो गए। उधर, अनिल के वापस घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन उसकी लाश गोपी यादव के खेत में पड़ी मिली।


टीआई ने बताया कि जांच के दौरान मृतक के भाई अरुण ने बताया था कि अनिल के पास किसी का फोन आया था। उसके बाद ही वह गया और फिर लौट कर नहीं आया। साइबर सेल के जरिये उस नम्बर का पता लगवाया गया और इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed