फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: A sudden fire broke out in a moving car, narrowly left the car rider

सतना: चलती कार में अचानक लगी आग, बाल बाल बचे कार सवार

Thu, 12 May 2022 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 04:09 PM IST
सार

महोबा से चित्रकूट घूमने आए लोगों की कार में अचानक आग लग गई। सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई है। कार पूरी जल गई है। 

विज्ञापन
Satna: A sudden fire broke out in a moving car, narrowly left the car rider
आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार कुछ समझ ही नहीं सके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। कार में पांच लोग बैठे थे, सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। बीच सड़क पर गाड़ी आग के गोले की तरह दिख रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महोबा के पांच लोग कार से चित्रकूट घूमने आए थे। लौटकर जब वे महोबा जा रहे थे, तभी चित्रकूट में पूर्वी मुखारविंद से होकर रघुवीर मंदिर जाने वाले मार्ग पर सदगुरु हायर सेकंडरी स्कूल के सामने कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार कुछ समझ ही नहीं सके, उन्हें अपनी जान बचाने के लिए कार से कूदना पड़ा।
विज्ञापन


बीच सड़क पर गाड़ी किसी आग के गोले की तरह नजर आ रही थी। उसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड सहित थाना चित्रकूट को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ी। घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, पर कार पूरी तरह जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed