फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sarpanch took money from the beneficiaries of housing scheme MLA Rambai heard the decision on the spot and got

MLA Rambai: रामबाई की जनसुनवाई में ऑन द स्पॉट फैसला, सरपंच ने लौटाए आवास योजना के हितग्राहियों के पैसे

Tue, 06 Dec 2022 10:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Dec 2022 10:43 AM IST
सार

बसपा विधायक रामबाई अक्सर अपने दबंग अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक जनसुनवाई के दौरान सरपंच के खिलाफ ऑन द स्पॉट फैसला सुनाया और हितग्राहियों को पैसे वापस दिलाए।

विज्ञापन
Sarpanch took money from the beneficiaries of housing scheme MLA Rambai heard the decision on the spot and got
बसपा विधायक रामबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने दबंग अंदाज के लिए पहचानी जाती है। सोशल मीडिया में अक्सर उनके लापरवाह अधिकारियों की खिंचाई करते वीडियो वायरल होते हैं। सोमवार को भी विधायक का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने ऑन द स्पॉट फैसला सुनाते हुए आवास योजना के नाम पर हितग्राहियों से लिए गए पैसे सरपंच से वापस कराए और चेतावनी देते हुए ऐसी लापरवाही दोबारा करने पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पथरिया विधायक रामबाई अपने विधानसभा क्षेत्र के बटियागढ़ ब्लॉक की गुगरा कला ग्राम पंचायत में जन सुनवाई करने बैठी थी, जहां हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने पंचायत के सरपंच खुमान सिंह को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पैसे दिए हैं। करीब 15 हितग्राही विधायक रामबाई के सामने पहुंचे और पैसे लेने की बात कही।  इस दौरान सरपंच खुमान सिंह भी इस जनसुनवाई में मौजूद थे। विधायक ने तत्काल सरपंच से सभी के पैसे वापस देने के लिए कहा, जिसके बाद करीब 25 हजार की राशि पांच हितग्राहियों को मौके पर ही वापस कराई गई। इसके अलावा करीब 65 हजार की राशि और वापस देने की बात सरपंच द्वारा कही जा रही है। विधायक रामबाई के साथ आवास योजना प्रभारी गोपालदास साकेत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


दंबग अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं विधायक
बता दें, कुछ समय पूर्व विधायक रामबाई और दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के बीच एक विवाद का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें विधायक ने कलेक्टर को कई प्रकार के अपशब्द भी कहे थे। यह मामला पूरे प्रदेश में गरमा गया था और विधायक रामबाई पर पुलिस के द्वारा कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। उस दौरान विधायक रामबाई  ने अपने इस बर्ताव पर अफसोस भी जाहिर किया था, लेकिन यह भी कहा था कि कलेक्टर केवल एक ही बात कह रहे थे कि चेक करवाएंगे, दिखाएंगे, चेक करवाएंगे, जबकि हितग्राहियों की परेशानी उन्हें सामने ही दिख रही थी।  इसलिए कलेक्टर की इस बात पर विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने इस प्रकार के शब्द कहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed