फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sanjay Gandhi Thermal Power Station is attracting tourists in Umaria; Captured scenes of Johila Dam in cameras

Umaria: पर्यटकों का मन मोह रहा संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र; जोहिला डैम के दृश्य अपने कैमरों में करने लगे कैद

Sun, 16 Jul 2023 02:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:26 PM IST
सार

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में शनिवार को जैसे ही जोहिला डैम के चार गेट को खोले गए, डैम के पानी ने झरने का रूप ले लिया। इसकी खबर लगते ही लोग सैलानियों की तरह मौज-मस्ती करने परिवार के साथ वहां पहुंच गए और डैम के साथ सेल्फी लेने लगे।

विज्ञापन
Sanjay Gandhi Thermal Power Station is attracting tourists in Umaria; Captured scenes of Johila Dam in cameras
जोहिला डैम, उमरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में प्राकृतिक संपदा का अपार भंडार है। जिले में यहां संजय गांधी ताप विद्युत गृह केंद्र सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। जहां बिजली का उत्पादन होता है, जिसके लिए उमरिया जिला काफी प्रसिद्ध है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में जोहिला डैम के शनिवार को चार गेट को खोल दिए गए हैं। जहां तेजी से पानी को फब्बारों की तरह झरनों के आकार का रूप लेता हुआ देखा जा रहा है। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को लगी लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस डैम को देखने के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन




देखते ही देखते एक घंटे के अंदर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे लोग दूसरे क्षेत्र में सैलानी बनकर जाते हैं और उसका लुत्फ उठाते हैं। उसी तरह यहां भी लोग जमकर लुत्फ उठाने पहुंचे। लोग डैम की सेल्फी लेते हुए देखे गए। हालांकि यह मनमोहक नजारा जिसने भी देखा उसने उसे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed