{"_id":"67c467fd12a43515c60da614","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-angry-family-members-block-the-highway-sagar-news-c-1-1-noi1338-2683862-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम
Sun, 02 Mar 2025 09:42 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम
सागर जिले के बंडा नगर में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गमगीन हो गए। आक्रोशित लोगों ने रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-86 (सागर-कानपुर हाईवे) पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की।
विज्ञापन
बंडा तहसीलदार महेंद्र चौहान और थाना प्रभारी उपमा सिंह ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तत्काल सहायता के रूप में अंत्येष्टि के लिए 5,000 रुपये की राशि दी गई। आश्वासन मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात पुनः सुचारु हो सका।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
शनिवार को बंडा के वार्ड क्रमांक 15 निवासी 18 वर्षीय लोकेंद्र अहिरवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। जब परिजन शव लेकर बंडा पहुंचे, तो उन्होंने विरोध स्वरूप स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल किया गया।

सड़क पर जाम

सड़क पर जाम
