फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Unidentified people arrived posing as crime branch officers and abused the health center staff

Sagar: क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर की कार में तोड़फोड़

Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

सागर जिले में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कुछ लोगों ने स्टाफ से बदतमीजी की। फिर डॉक्टर की कार में तोड़फोड़ भी की। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
Unidentified people arrived posing as crime branch officers and abused the health center staff
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सागर जिले के जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, डॉ. लोकेंद्र शाक्य, और स्वास्थ्य कर्मी बुधवार को थाने पहुंचे। उन्होंने बीती रात अस्पताल परिसर में हुई तोड़फोड़ और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता के मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन सौंपा। 

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर सुधीर साहू, सुरक्षा गार्ड गोपाल लोधी और स्टाफ नर्स रीना साहू से कहा कि वे क्राइम ब्रांच के कर्मचारी हैं और स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी शोभाराम अहिरवार को पकड़ने आए हैं। डॉक्टर साहू ने उन्हें अगले दिन ऑफिस टाइम में आने की सलाह दी, क्योंकि वे इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। इस पर आरोपियों ने डॉक्टर साहू और अन्य स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और जाते-जाते डॉक्टर की कार के कांच तोड़ दिए।
विज्ञापन


आक्रोशित डॉक्टरों की मांग 
इस घटना से नाराज डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी का बयान 
जैसीनगर थाना प्रभारी रामदीन सिंह ने बताया कि अस्पताल में पदस्थ शोभाराम अहिरवार का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है। इसी सिलसिले में मोनू, संदीप और गोलू नाम के तीन युवक अस्पताल आए थे। उन्होंने स्टाफ से शोभाराम के बारे में पूछताछ की और फिर गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़ की। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed