फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic Incident in Sagar Bhapel Village: Two Young Brothers Drown in Water Quarry, Family Mourns

सागर के भापेल गांव में दर्दनाक हादसा: पानी की खदान में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 13 Sep 2026 08:34 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 08:34 PM IST
सार

सागर के भापेल गांव में पानी की खदान में डूबने से तीन और पांच वर्षीय सगे भाइयों गजेंद्र और जागेंद्र की मौत हो गई। दोनों खेलते-खेलते खदान तक पहुंच गए थे। तलाश के दौरान परिजनों ने शव देखे। पुलिस और गोताखोरों ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

विज्ञापन
Tragic Incident in Sagar Bhapel Village: Two Young Brothers Drown in Water Quarry, Family Mourns
घटना स्थल पर मौजूद परिजन

विस्तार

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भापेल गांव में हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पानी की खदान में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भापेल गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर निवास करने वाले नागवंशी परिवार के विनोद नागवंशी के तीन वर्षीय पुत्र गजेंद्र नागवंशी और पांच वर्षीय जागेंद्र नागवंशी खेलते-खेलते घर के पास स्थित पानी की खदान तक पहुंच गए। इस दौरान परिजनों को बच्चों के वहां जाने की कोई भनक नहीं लगी। जब काफी देर तक बच्चे घर पर नहीं दिखे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुरैना में चंबल नदी में बड़ा हादसा: पिता-पुत्र की डूबने से मौत, बाबू महाराज मंदिर दर्शन के लिए आए थे
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान परिजनों ने जब पानी की खदान में एक बच्चे का शव उतराते देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और मोतीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से एक बच्चे के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे की तलाश शुरू की गई, जिसका शव भी कुछ ही देर बाद उसी खदान से बरामद कर लिया गया।


एक ही माता-पिता के दोनों मासूम बेटों की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मच गया है। मोतीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस दुखद हादसे की सूचना मिल गई है और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि घटनाक्रम की उचित जांच हो, साथ ही पीड़ित परिजनों को शासन स्तर से नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाई जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed