फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thursday was full of accidents in Sagar: 5 killed and 2 injured in two separate accidents

Sagar Accident News: दो हादसों में पांच की मौत, मोटरसाइकिलों के उड़े परखच्चे, युवकों ने मौके पर दम तोड़ा

Thu, 24 Apr 2025 10:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 10:44 PM IST
सार

सागर जिले में गुरुवार को हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Thursday was full of accidents in Sagar: 5 killed and 2 injured in two separate accidents
सड़क हादसा

विस्तार

गुरुवार का दिन सागर जिले में सड़क हादसों का दिन रहा, इस दिन अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं एक अन्य गंभीर अवस्था में जिंदगी ओर मौत के बीच झूल रहा है। 

विज्ञापन


जिले में दुर्घटना का पहला मामला सागर जिला अंतर्गत रहली थाना क्षेत्र से सामने आया। जहां छिरारी से चांदपुर रोड पर बनी गौशाला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम छिरारी निवासी तीन लोग अपने खेत से गेहूं की बोरी रखकर छिरारी जा रहे थे। तभी छिरारी तरफ से एक व्यक्ति चांदपुर की ओर जा रहा था। गौशाला के पास दोनों की मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस सड़क हादसे में हरिओम गौड़, बाबू गौड़ छिरारी, जीवन अहिरवार ग्राम मुहली की मौत हो गई एवं चंद्रभान गौड़ गंभीर है। इसे जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर में खड़े ट्रक ने ली दो की जान, पीछे से आकर टकराईं तेज रफ्तार दो कारें, दो घायलों की हालत खराब 


दो नवयुवकों की मौत
दूसरा सड़क हादसा जिले के बहरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर धामोनी सड़क मार्ग पर हुआ। यहां ग्राम कुल्ल के पास दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में दो नवयुवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया है। मिली जानकारी अनुसार मृतकों में टीकाराम ग्राम बमूरा तथा दूसरा मृतक राहुल आदिवासी ग्राम सढेरी जिला सागर शामिल है। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दे दी थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने घायल को जिला चिकित्सालय भेजा है। 

ये भी पढ़ें- शासकीय मदिरा लेकर इंदौर से जबलपुर जा रहा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग, ड्राइवर की मौत, एक लापता

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
जिले में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार बन रहे अधिकांश मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं। गुरुवार को हुए इन सड़क हादसों में मौत का शिकार हुए यह सभी बाइक सवार भी बिना हेलमेट के थे, अगर यह हेलमेट लगाए होते तो शायद इनकी जान बचाई जा सकती थी।  

सड़क हादसा

सड़क हादसा

 

सड़क हादसा

सड़क हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed