फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft in Bija Sen Mata Temple in Sagar, Thieves took money from donation box along with gold and silver crown

Sagar News: बीजासेन माता मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के मुकुट सहित दान पेटी से रुपए ले गए चोर

Wed, 04 Sep 2024 09:09 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 09:09 PM IST
सार

खिमलासा में स्थित प्राचीन बीजासेन माता मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए। इस प्राचीन सिद्ध मंदिर में चोरी की सूचना पर खिमलासा कस्बे में रहवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से चोरी की इस घटना में शामिल चोरों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
Theft in Bija Sen Mata Temple in Sagar, Thieves took money from donation box along with gold and silver crown
माता मंदिर में चोरी

विस्तार

सागर जिले के खिमलासा में स्थित प्राचीन बीजासेन माता मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा के स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद जब सभी लोगों ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो देवी प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं के सोने के दो मुकुट, बंद गले के तीन हार, सोने के 15 मंगल सूत्र, कान की एक झुमकी, एक मुकुट चांदी की बिछिया करीब 50 नग, चांदी की पांच पायल, नगदी करीब 40 हजार रुपए सहित कुल करीब 4 लाख रुपए की चोरी की गई है। इस प्राचीन सिद्ध मंदिर में चोरी की सूचना पर खिमलासा कस्बे में रहवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से चोरी की इस घटना में शामिल चोरों को पकड़ने की मांग की है।

घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करने के बाद सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया था। जिसने अपनी तस्दीक की।
विज्ञापन


खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सागर से डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरियादी उपेंद्र पिता फूलचंद बाथरी (47) ने बताया कि जब वह घर के सामने स्थित प्राचीन बीजासेन माता मंदिर पर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के गर्भगृह का भी ताला टूटा हुआ था। अंदर जब जाकर देखा तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता मंदिर में चोरी

माता मंदिर में चोरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed