फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar miscreants stole goats from car at midnight and fled injured goat rearing couple when they resisted

Sagar News: आधी रात को कार से बकरियां चुराकर भागे बदमाश, विरोध करने पर बकरी पालक दंपती को किया घायल

Tue, 19 Nov 2024 08:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

आधी रात को कार से बकरियां चुराकर बदमाश भाग रहे थे। विरोध करने पर बकरी पालक दंपती को बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
Sagar miscreants stole goats from car at midnight and fled injured goat rearing couple when they resisted
बकरियों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में नरयावली थाना की पुलिस चौकी जरूवाखेड़ा अंतर्गत बीती सोमवार रात बकरी चोरों ने एक किसान के घर से चार बकरियां चुरा ली। विरोध करने पर किसान तथा उसकी पत्नी को घायल कर दिया और बकरियां लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जरूआखेड़ा गांव के रहने वाले कडोरी रैकवार ने बताया कि रात लगभग दो बजे अज्ञात चोर किसी फोर व्हीलर वाहन से आए और घर की दहलान में बंधी नौ बकरियों की रस्सी खोलकर वाहन में चढ़ा लिया। तभी अचानक बकरी मलिक कडोरी रैकवार और उसकी पत्नी फूलबाई की नींद खुल गई और बाहर आकर देखा जिन्हें देखकर कर चोर भागने लगे। तभी दोनों ने वाहन के दोनों तरफ खिड़कियों में से चोरों को जकड़ लिया। चोरों ने वाहन को आगे बढ़ा दिया, जिसमें दोनों को दूर तक घिसट जाने से फूलबाई के गर्दन और कमर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


साथ ही कडोरी रैकवार को भी चोट आई है, जिसकी सूचना जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों की सागर बीना रोड पर तलाश की। लेकिन चोर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जो अपने साथ चार बकरियों को ले गए। घटना में घायल फूलबाई और कडोरी रैकवार को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस वीडियो फुटेज तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरियों की चोरी

बकरियों की चोरी

बकरियों की चोरी

बकरियों की चोरी

बकरियों की चोरी

बकरियों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed