फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The hooliganism of eunuchs came to the fore again in sagar

Sagar News: फिर किन्नरों की गुंडागर्दी आई सामने, ढाबा संचालक पर किया हमला...पहले भी हो चुका है विवाद

Wed, 26 Mar 2025 12:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

Sagar: गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले विदिशा में ट्रेन में किन्नरों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था, जो अब तक शांत नहीं हुआ है, और अब खुरई की यह घटना फिर से किन्नरों की गुंडागर्दी को उजागर कर रही है।

विज्ञापन
The hooliganism of eunuchs came to the fore again in sagar
किन्नरों के हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सागर जिले के खुरई में किन्नरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एक ढाबा संचालक ने मांसाहारी खाना बनाने से मना किया, तो किन्नर प्रीति नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठियों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना मंगलवार की है और यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


कैसे घटी घटना
ढाबा संचालक 28 वर्षीय प्रदीप पटेल पर हुए इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कई अन्य कर्मचारियों को भी मामूली चोटें लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किन्नरों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़े लोगों को भी बेवजह पीटा।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका था विवाद
रविवार को भी किन्नर प्रीति नायक ने ढाबे पर आकर विवाद किया था, जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के चलते किन्नरों के हौसले बुलंद हो गए। घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लव ट्रायंगल में दो युवकों की हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार    

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले विदिशा में ट्रेन में किन्नरों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था, जो अब तक शांत नहीं हुआ है, और अब खुरई की यह घटना फिर से किन्नरों की गुंडागर्दी को उजागर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed