MP News: सागर में पुलिस पर हमला, वारंटियों को पकड़ने गई टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस टीम गुरुवार शाम 5 बजे वारंटियों की तलाश में पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस को घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक आरोपी को हिरासत में लिया।
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में इन दिनों कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चली है। अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। अब तो पुलिस पर हमलों की घटनाएं भी होने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा से सामने आया है। यहां गुरुवार की शाम बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने जैसे-तैसे खुद को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को सुरखी अस्पताल पहुंचाया। दो महुआखेड़ा होने से मदद के लिए पहुंचने वाली पुलिस टीम भटकर दूसरे महुआखेड़ा पहुंच गई। वहां पता चला कि कोई घटना हुई ही नहीं। हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। एक को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि जारी करने सरपंच ले रहा था रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा
वारंटी पकड़ने गई थी पुलिस टीम
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम पांच बजे सुरखी थाना की एक पुलिस टीम ग्राम महुआखेड़ा में वारंटियों को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस जैसे ही वारंटियों की पता साजी कर रही थी, तभी उन्हें
महिलाओं के साथ लोगों ने घेर लिया और अचानक से पथराव शुरू हो गया। घटना में प्रधान आरक्षक प्यारेलाल और आरक्षक ब्रजेंद्र को चोटे आई हैं। घायलों को सुरखी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया। घायल पुलिस कर्मी रात करीब 10 बजे घायल जिला अस्पताल पहुंचे।
ये भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा के तहत प्रशासन ने मारा छापा, आभूषण कारखाने से 27 सिलिंडर जब्त, बाल श्रमिक मिले
वारंटियों को पकड़ने गई थी टीम
इस पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे रहे, लेकिन सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि सुरखी थाना की पुलिस टीम वारंटियों को पकड़ने गई थी। वहां पुलिस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
