फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Fraud by pretending to be a miraculous idol of Jain God, two accused arrested

Sagar News: जैन भगवान की चमत्कारी मूर्ति बताकर धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख में तय हुआ था सौदा

Sun, 14 Apr 2024 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 09:29 PM IST
सार

पीतल की मूर्ति को अष्टधातू की बताकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। वे सागर में 50 लाख में मूर्ति बेचने की कोशिश कर रहे थे। खरीदार की सूझबूझ से दोनों पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Sagar News: Fraud by pretending to be a miraculous idol of Jain God, two accused arrested
सागर में इस मूर्ति को लेकर हो रही थी धोखाधड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर में जैन भगवान की चमत्कारी मूर्ति बताकर धोखाधड़ी की कोशिश की गई। अनोखी और अष्टधातु की मूर्ति होने का झांसा देकर फरियादी से 50 लाख रुपए का सौदा किया गया। एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए लिए। इसी बीच फरियादी ने मूर्ति की जांच कराई तो वह पीतल की निकली। धोखाधड़ी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फरियादी अजय जैन निवासी सूबेदार वार्ड ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी कंछेदी पिता जूतेलाल कुर्मी (58) निवासी ग्राम रसूलपुर (विदिशा) और सूरत पिता सुकई (43) निवासी देवलचौरी मिले। उन्होंने बताया कि हमारे पास जैन भगवान की अष्टधातु की चमत्कारिक मूर्ति है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। मूर्ति को अनोखा और चमत्कारी बताया गया। उनकी बातों में आकर फरियादी मूर्ति लेने तैयार हो गए। मूर्ति का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ। 10 हजार रुपये फरियादी ने आरोपियों को एडवांस दिए। शेष रुपये घर चलकर देने का बोला।
विज्ञापन


इसी  बीच फरियादी ने मूर्ति की जांच कराई तो वह पीतल की निकली। जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कंछेदी कुर्मी और सूरत चढ़ार को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने बताया कि वे अलीगढ़ से पीतल की नकली मूर्तियां बनवाते हैं। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से जैन भगवान की एक मूर्ति और घटना में प्रयोग की गई बाइक जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed