फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Crime News: Young man raped friend's wife who had gone to defecate in the sea

दगाबाज दोस्त: फ्रेंड की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, धमकी के डर से पीड़िता चुप रही तो फिर की गलत हरकत

Thu, 13 Jun 2024 10:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jun 2024 10:46 AM IST
सार

Sagar Crime News: सागर में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से डरकर पीड़िता चुप रही तो उसकी हिम्मत और बढ़ गई। कुछ दिन बाद उसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर दी, इससे उसने अपने पति को जानकारी दी।  

विज्ञापन
Sagar Crime News: Young man raped friend's wife who had gone to defecate in the sea
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता के पति को जाने से मारने की धमकी दी। इसके डर से पीड़िता चुप रही। लेकिन, आरोपी ने दोबारा गलत हरकत को  पीड़िता ने पति को जानकारी दी। इसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवक के पिता को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उसने भी महिला को धमकी की थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 मई की रात को 25 वर्षीय विवाहिता शौच करने के लिए घर से बाहर आई थी। इस दौरान उसके घर के पास में रहने वाले उसके पति के 29 वर्षीय दोस्त ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर, इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी से डरी सहमी महिला ने किसी को कुछ नही बताया। लेकिन, 10 जून की रात आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन


आरोपी की हरकत से परेशान विवाहिता ने अपने पति को पूरी घटना की जाकारी दी। इसकी जानकारी आरोपी को लगी तो उसने और उसके पिता ने पीड़िता के घर जाकर धमकी दी साथ ही गाली गलौज भी की। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ खिमलासा थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 354, 354(घ), 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार पिता की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed