फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar: 10th Battalion soldier commits suicide, father accuses Bhopal girl of harassment

Sagar: 10वीं बटालियन के जवान ने लगाई फांसी, पिता ने भोपाल की युवती पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 07:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 07:19 PM IST
सार

सागर की 10वीं बटालियन में पदस्थ SF जवान महेंद्र कुमार अहिरवार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव शनिवार शाम मिला। पिता ने भोपाल की युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Sagar: 10th Battalion soldier commits suicide, father accuses Bhopal girl of harassment
मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर की 10वीं बटालियन में पदस्थ सशस्त्र पुलिस बल (SF) के एक जवान द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक का शव शनिवार शाम जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता ने भोपाल की एक युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


घर में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, सुरखी थाना अंतर्गत रैपुरा निवासी महेंद्र कुमार अहिरवार (SF जवान) पिछले कुछ समय से एफएसएल (FSL) सागर में अटैच था। शनिवार शाम करीब 6 बजे महेंद्र का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। महेंद्र की नौकरी 8 साल पहले लगी थी, जबकि उसका छोटा भाई सचिन भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहा है। मृतक के दो मासूम बच्चे (4 वर्ष और 1 वर्ष) हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: छतरपुर में अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, 323 वोट के साथ शिवप्रताप सिंह अध्यक्ष बने
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल खोल सकता है मौत का राज
मृतक के पिता भैयालाल अहिरवार ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए भोपाल की एक युवती पर शक जताया है। पिता का आरोप है कि उक्त महिला की वजह से उनका बेटा मानसिक तनाव में था। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि महेंद्र के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट को खंगाला जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उसे आत्महत्या के लिए किसने उकसाया।

पुलिस की कार्रवाई जारी
सुरखी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया है। इस मामले में सुरखी पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयानों और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed