फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Elderly man dies after drowning in pond accident happened at Phuler fair SDRF retrieved body

Sagar News: तलैया में डूबने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, फुलेर मेला में हुआ हादसा, SDRF ने निकाला शव

Sun, 17 Nov 2024 04:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2024 04:26 PM IST
सार

शिवराज सिंह लोधी तालाब में नहा रहे थे। तालाब में नहाते-नहाते अचानक उसी में गिर गए। जब लोगों ने देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं पाई।

विज्ञापन
Sagar News Elderly man dies after drowning in pond accident happened at Phuler fair SDRF retrieved body
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के भापेल में आयोजित फुलेर मेला में एक हादसा हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की यहां स्थित तलैया में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग नहाने के लिए इस तलैया में आया था और इसका पांव फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। जब इसके डूबने की जानकारी मेले में आए लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही शिवराज सिंह लोधी सुबह तालाब में नहा रहे थे। तालाब में नहाते-नहाते अचानक उसी में गिर गए। जब लोगों ने देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं पाए। इसके बाद थाना को सूचना दी गई थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। तलाशी के बाद शिवराज लोधी बाहर निकल गया और जिला अस्पताल भेजा, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


बता दें कि यहां पर कार्तिक पूर्णिमा से प्रसिद्ध फुलेर का मेला भी लग रहा है। बड़ी संख्या में लोग फुलनाथ भगवान के दर्शन को पहुंच रहे हैं और मेला का आनंद भी ले रहे हैं। तालाब में नाव भी चलाई जा रही है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद अब तालाब में सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है, जो लगातार लोगों पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed