{"_id":"6738c0403039881f030eead0","slug":"murder-of-an-elderly-person-by-crushing-him-with-a-stone-police-started-searching-for-the-suspicion-of-murder-on-a-drunkard-from-the-village-sagar-news-c-1-1-noi1338-2324090-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर हत्या, गांव के शराबी युवक पर हत्या का संदेह, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: बुजुर्ग की पत्थर से कुचलकर हत्या, गांव के शराबी युवक पर हत्या का संदेह, पुलिस तलाश में जुटी
Sun, 17 Nov 2024 10:19 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:19 AM IST
सार
सागर जिले में एक शराबी युवक ने बुजुर्ग की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या
विस्तार
सागर जिले के आगासौद गांव में शराबी युवक ने एक बुजुर्ग की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आगासौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की और सागर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय उधम रजक के बेटे मनोहर ने बताया कि उनके पिता खेत पर बने मकान में रहते थे। जब वह शुक्रवार को घर नहीं पहुंचे तो मनोहर और उनके भाई तुलसीराम रजक ने पिता की तलाश शुरू की। देर रात तक भी उनका पता न चलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बुजुर्ग के लापता होने की खबर गांव में फैली तो एक व्यक्ति ने बताया कि उसने उधम रजक को नीलेश कुशवाहा से बात करते हुए देखा था। पिता के बारे में पूछताछ करने के लिए दोनों भाई आरोपी नीलेश के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। शनिवार को जब उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर देखा तो एक कोने में पुराने कपड़ों का ढेर दिखाई दिया, जिसके नीचे उनके पिता का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना आगासौद पुलिस को दी। मर्डर की खबर मिलते ही निरीक्षक राधेश्याम पटेल और एसडीओपी नितेश पटेल मौके पर पहुंचे और सागर से एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।