{"_id":"6ad4f031ef10085a1c0e7007","slug":"pipariya-patwari-ajay-dhakad-two-sons-dead-narmadapuram-madhya-pradesh-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम: पिपरिया में पटवारी की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार से मिले दो बेटों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम: पिपरिया में पटवारी की ट्रेन से कटकर मौत, रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार से मिले दो बेटों के शव
Sun, 18 Oct 2026 09:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:50 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में पटवारी अजय धाकड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि उनके दोनों बेटे समर्थ (13) और शिवाय (11) कार में मृत पाए गए। पुलिस तीनों की मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक पटवारी और उनके दो बेटों की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर पटवारी अजय धाकड़ का शव मिला, जबकि उनके दोनों बेटे समर्थ (13) और शिवाय (11) रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी कार के भीतर मृत पाए गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और मौतों की वजह पता लगाने में जुटी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय धाकड़ ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। वे छातेर में पटवारी के पद पर पदस्थ थे और बरेली निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि अजय के दोनों बेटे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार में थे।
ये भी पढ़ें- कल से ओंकारेश्वर बंद: मांगों पर सहमति नहीं बनने से नगरवासी लामबंद, होटल-दुकानें, नाव और ऑटो बंद रखने का आह्वान
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी कार के अंदर मिले दोनों बच्चे
बताया जा रहा है कि अजय अपने दोनों बेटों को लेकर बरेली से पिपरिया आए थे। परिजनों को उन्होंने फिल्म देखने जाने की बात बताई थी। बाद में रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार को देखकर परिजनों ने उसकी जांच की, तो अंदर दोनों बच्चों के शव मिले। इस जानकारी के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चों की गर्दन पर निशान पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इन निशानों की प्रकृति और बच्चों की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, हर पहलू की जांच
पटवारी की मौत और उनके दोनों बेटों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। बच्चों की मौत के बाद अजय धाकड़ ने आत्महत्या की या घटनाओं के बीच कोई अन्य संबंध है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका को भी जांच के एक संभावित पहलू के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
पुलिस दोनों बच्चों की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे मामले में मौतों के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।