{"_id":"67bb285f8b441df28507ac8c","slug":"eco-car-returning-from-prayagraj-to-bandari-met-with-an-accident-due-to-dozing-one-dead-seven-injured-sagar-news-c-1-1-noi1338-2658697-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: झपकी लगने से दुर्घटनाग्रस्त हुई प्रयागराज से बांदरी लौट रही कार, एक की मौत; सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: झपकी लगने से दुर्घटनाग्रस्त हुई प्रयागराज से बांदरी लौट रही कार, एक की मौत; सात लोग घायल
Sun, 23 Feb 2025 09:58 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 09:58 PM IST
सार
सागर जिले में बरौदिया-नोनिया रोड पर कार दुर्घटना में 78 वर्षीय लक्ष्मण प्रजापति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विस्तार
सागर जिले की बरोदिया कलां पुलिस चौकी अंतर्गत बरौदिया-नोनिया रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार (क्रमांक MP15CA6694) पलट गई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
हादसे में 78 वर्षीय लक्ष्मण प्रजापति, निवासी वार्ड नंबर 11, बांदरी की मौके पर ही मौत हो गई। कार इतनी भीषण तरीके से पलटी कि उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया था।मालथोन थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में गनपत पिता कुंदन प्रजापति (40 वर्ष), सुदामा पिता ध्यानी प्रजापति (55 वर्ष), बबलू पिता ध्यानी (50 वर्ष), सीताराम पिता नन्ना (40 वर्ष), घुरके पिता शिब्बू प्रजापति (55 वर्ष), प्रीतम पिता निरपत (55 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 11, चालक छोटू पिता पप्पू (25 वर्ष), निवासी रोंडा शामिल हैं।
विज्ञापन
मृतक लक्ष्मण प्रजापति के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर पलटने का कारण तेज गति और ड्राइवर के नियंत्रण खोने को माना जा रहा है।
विज्ञापन
