फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   There was a dispute about chasing away the dog in Sagar

Sagar News: कुत्ते को भगाने को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों ने एक परिवार के सदस्यों से की मारपीट; छह घायल

Mon, 04 Nov 2024 10:28 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

MP News: सागर के ग्राम मैहर में कुत्ता भगाने की मामूली बात पर तीन युवकों ने परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट कर दी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन
There was a dispute about chasing away the dog in Sagar
मारपीट में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम मैहर में कुत्ता भगाने की मामूली बात पर तीन युवकों ने परिवार के सभी सदस्यों से मारपीट कर दी। घटना में परिवार की महिलाओं सहित 6 सदस्य घायल हुए, जिनका इलाज जिला अस्पताल सागर में जारी है।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य पुष्पेंद्र विश्वकर्मा निवासी रजाखेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया हम परिवार के सदस्य फोर व्हीलर वाहन से धार्मिक स्थल से लौट रहे थे। रास्ते में मेरी मौसी रामकली विश्वकर्मा को उनके घर में मैहर छोड़ने गए थे, मौसी को उनके घर छोड़ने के बाद गाड़ी बैक कर रहे थे। पीछे रास्ते में कुत्ता बैठा था तो मैं गाड़ी से नीचे उतरकर कुत्ता को भागने लगा।
विज्ञापन


इसी बात पर वहां बैठे तीन लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मैंने गालियां देने से मना किया तो तीनों में से एक व्यक्ति ने मुझे लाठी मार दी, जिससे मेरे सिर में खून निकलने लगा। बीच बचाव करने मेरे चाचा रामस्वरूप, छोटा भाई राघवेंद्र, पवन, ऋषि और मेरी मां लक्ष्मी पिता मथुरा आए तो तीनों ने उन्हें भी लाठियां से मारपीट की, साथ ही मेरे मोबाइल और चेन भी छुड़ा ले गए। इसी बीच मेरी मौसी रामकली और उनका बेटा रूपेश बीच बचाव करने आया तो वह तीनों भाग गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed