फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: After marriage in Bina, the bride absconded with two lakh rupees.

Sagar News: बीना में शादी के नाम पर ठगी, दो लाख लेकर दुल्हन बीच रास्ते से हुई फरार, चाचा ने कराया था रिश्ता

Wed, 12 Mar 2025 11:13 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

शादी 500 रुपये के स्टांप पेपर पर हुई, लेकिन शौच का बहाना बनाकर दुल्हन भाग निकली। युवक ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। पीड़ित ने बीना एसडीओपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, 

विज्ञापन
Sagar News: After marriage in Bina, the bride absconded with two lakh rupees.
शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड अंचल में विवाह योग्य युवकों से शादी के नाम पर ठगी लूटपाट के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। अंचल में विवाह योग्य युवकों के आसानी से विवाह न होने के चलते वह ठगों के जाल में फंस जाते हैं और धन संपत्ति खोने के बाद भी उन्हें दुल्हन नसीब नहीं हो पाती है। ऐसा ही मामला सागर जिले की बीना तहसील क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां एक युवक को दो लाख रुपयों की चपत लगा कर दुल्हन बीच रास्ते से ही चंपत हो गई।

विज्ञापन

सागर जिले के बीना में एक युवक ने एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन उसकी दुल्हन बीच रास्ते से फरार हो गई। इस शादी के नाम पर रिश्ते के चाचा ने उससे दो लाख रुपये लेकर यह विवाह करवाया था। बीना अनुविभाग के भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरमाइन निवासी गब्बर कुर्मी (25) को ग्राम त्योंदा जिला विदिशा के रहने वाले रिश्ते के चाचा ने उसे फोन कर उसके सामने एक लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में यह शर्त रखी कि लड़की के नाम पर दो लाख रुपये जमा करने होंगे, तब यह विवाह होगा।
विज्ञापन


शादी के लिए युवक ने चाचा पर भरोसा करके पैसे दे दिए। विदिशा में 500 रुपये के स्टांप पेपर पर शादी का अनुबंध किया गया। कोर्ट से निकलने के बाद दुल्हन को लेकर सभी लोग गांव की ओर निकले। विदिशा से पांच किलोमीटर की दूरी पर दुल्हन ने शौच जाने का बहाना बनाया। ढाबे पर गाड़ी रुकवाकर वह दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। दूल्हे ने पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। पीड़ित ने बीना एसडीओपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। फर्जी दुल्हन अनुराधा यादव, रिश्ते के चाचा जगन पटेल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed