फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Brother and sister used to commit thefts: Police arrested brother, sister absconded

Sagar News: चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे भाई-बहन, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार, बहन अब भी गिरफ्त से दूर

Thu, 22 May 2025 11:09 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 11:09 PM IST
सार

सागर के मकरोनिया क्षेत्र में सूने घरों में हुई चोरी की घटनाओं के पीछे भाई-बहन की जोड़ी का हाथ सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर एक लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं, जबकि बहन अब भी फरार है। जांच जारी है। 

विज्ञापन
Brother and sister used to commit thefts: Police arrested brother, sister absconded
चोर गिरफ्तार

विस्तार

सागर के मकरोनिया में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि हो रही थी। उपनगर के विभिन्न क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाकर तीन बड़ी चोरियां हुईं, जिनमें अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात चुराए गए। पुलिस द्वारा इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों, स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों — एक युवक और एक युवती की पहचान हुई, जो आपस में भाई-बहन हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पंकज भार्गव (23) निवासी कृष्णानगर, मकरोनिया को 19 मई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की बहन रितिका उर्फ मोनिका भार्गव भी चोरी की वारदातों में संलिप्त है, जो फिलहाल फरार है। आरोपी के कब्जे से लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -अवैध शराब भट्टी पर पुलिस की दबिश, छह महिलाएं गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में मिली मदिरा बनाने की सामग्री
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 अप्रैल को गौर नगर निवासी संजय भारती, 12 मई को कृष्णानगर निवासी महिमा तिवारी, और 18 मई को गौर नगर निवासी देशराज सिंह ने अपने घरों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों ही मामलों में चोरों ने ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया था। पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद केन्द्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। फरार आरोपिया की तलाश जारी है।
 

चोर गिरफ्तार

सीसीटीवी में कैद हुए भाई बहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed