फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike collided with a pile of asphalt gravel on NH 44: 1 youth dead, 2 seriously injured

Sagar News: नेशनल हाईवे पर पड़े डामर और गिट्टी के ढेर ने ली जान, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Wed, 16 Apr 2025 11:22 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 11:22 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a pile of asphalt gravel on NH 44: 1 youth dead, 2 seriously injured
सड़क हादसा

सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना मालथोन थाना क्षेत्र के डबडेरा फाटक के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक सड़क पर पड़े डामर और गिट्टी के ढेर से टकरा गई। इस हादसे की वजह नेशनल हाईवे की मरम्मत कार्य कर रही कंपनी IRB इंफ्रा की कथित लापरवाही बताई जा रही है, जिसने मरम्मत के बाद निकले गिट्टी डामर के ढेर को सड़क पर ही छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- बेटे के सामने वृद्ध पिता को बस ने रौंदा, लगुन में जाने सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर गिट्टी डामर के ढेर पर चढ़ गई, जिससे बाइक सवार 10 फीट ऊपर हवा में उछलते हुए नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने पर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से टुकड़े-टुकड़े हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार रोंडा निवासी तीन युवक विजय अहिरवार, सौरभ अहिरवार और लकी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें से लकी पटेल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। जबकि एक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बस खड़ी कर घर लौट रहे चालक की बाइक दूसरी बाइक से टकराई, मौत, दूसरा बाइक सवार घायल

बरोदिया कलां निवासी राकेश भौंडेले ने बताया कि आईआरबी कंपनी द्वारा मरम्मत कार्य के बाद निकले डामर और गिट्टी के ढेर को लापरवाहीपूर्वक सड़क पर छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लोगों में कंपनी के प्रति भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मालथोन एसडीएम मुनव्वर खान का कहना है कि नेशनल हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं किस वजह से हो रही हैं। किसकी लापरवाही है, बात करता हूं। कार्रवाई की जाएगी।

 

सड़क हादसा

सड़क हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed