फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Bus runs over an old father in front of his son, he dies

Jabalpur News: बेटे के सामने वृद्ध पिता को बस ने रौंदा, लगुन में जाने सड़क किनारे खड़े होकर कर रहे थे इंतजार

Wed, 16 Apr 2025 08:20 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 08:20 AM IST
सार

जबलपुर के पाटन क्षेत्र में बस का इंतजार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक अपने बेटे व साथियों के साथ लुगन में जा रहा था। 

विज्ञापन

विस्तार

पाटन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने वृद्ध व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना रात करीब 9 बजे ग्राम धनेटा के निवासी दरयाव सिंह लोधी (60 वर्ष) के साथ घटी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों के खिलाफ क्यों नहीं हुई कार्रवाई, HC ने मांगा जवाब
विज्ञापन


दरयाव सिंह अपने बेटे खिलन सिंह लोधी (40 वर्ष) और साथियों गनपत सिंह, गोपाल सिंह और गोविंद सिंह के साथ लुगन कार्यक्रम में ग्राम पिपरिया जा रहे थे। सभी लोग बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बस क्रमांक एमपी 66 पी 0380 का चालक तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। उसने दरयाव सिंह को जोरदार टक्कर मारी और रौंदते हुए चला गया। इस हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घायल दरयाव सिंह को उपचार के लिए पाटन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ससुराल पक्ष से परेशान होने पर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

घटना में दरयाव सिंह को सिर, दोनों हाथों, पैरों और पेट में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें खून से सना हुआ देख तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पाटन थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन चालक अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए लगातार छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed