{"_id":"6aa0ca00ecce28761d0e2910","slug":"banda-hooch-tragedy-accused-ramsingh-dies-suspiciously-a-day-after-fir-family-alleges-foul-play-sagar-news-c-1-1-noi1338-4704587-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: जहरीली शराब केस में नया मोड़, FIR के अगले दिन नामजद आरोपी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: जहरीली शराब केस में नया मोड़, FIR के अगले दिन नामजद आरोपी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
Wed, 09 Sep 2026 08:46 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:46 AM IST
सार
बंडा में जहरीली शराब मामले में नामजद रामसिंह लोधी की मौत से सनसनी फैल गई है। FIR दर्ज होने के अगले ही दिन तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मृतक रामसिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। बिनैका थाने में अवैध शराब बेचने के आरोप में नामजद किए गए पाटन निवासी रामसिंह लोधी पुत्र गजराज सिंह लोधी की एफआईआर दर्ज होने के ठीक अगले दिन सोमवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बिनैका थाने का पहला मामला
पुलिस ने इस बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में कुल 30 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। इसमें बंडा थाने में 20 और बिनैका थाने में 10 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। बिनैका थाने के अंतर्गत पाटन गांव के रामसिंह पर अवैध शराब बेचने का यह पहला मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले बमूरा मेड़ा गांव में भी शराब बेचने वाले एक पिता-पुत्र की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है।
परिजनों ने लगाए पुलिस पर आरोप
मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को पुलिस रामसिंह को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी और जब वह गांव लौटा, तब तक उसकी तबीयत काफी बिगड़ चुकी थी। परिजन तुरंत उसे बंडा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सागर: जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सख्त, बंडा-शाहगढ़ की 100 से अधिक पंचायतों में चलेगा नशामुक्ति अभियान
वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि रामसिंह को जब यह पता चला कि उसका नाम जहरीली शराब के मामले में आरोपियों की सूची में शामिल है तो उसने डर के मारे घर में रखी वही जहरीली शराब पी ली, जिससे अन्य लोगों की भी जान गई थी। हालांकि परिजनों का दावा है कि रामसिंह ने पिछले एक साल से शराब बेचना पूरी तरह बंद कर दिया था। उनका कहना है कि रामसिंह के भांजे रोशन की भी शराब पीने से तबीयत बिगड़ी थी, जिसके चलते परिवार के सभी लोग अस्पताल में मौजूद थे और बाद में रोशन की भी मौत हो गई थी।
पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि रामसिंह की मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।