फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anyone giving clues about missing Mansingh Patel will get a reward of Rs 30,000

Sagar News: लापता मानसिंह पटेल का सुराग देने पर 30 हजार का इनाम घोषित, गोपनीयता का भी रखा जाएगा ध्यान

Mon, 23 Sep 2024 04:25 PM IST
Sagar bureau सागर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

मानसिंह पटेल की गुमशुदगी का मामला पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी एसआईटी ने सुराग देने वाले को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
Anyone giving clues about missing Mansingh Patel will get a reward of Rs 30,000
गुमशुदा की तलाश

विस्तार

सागर के बहुचर्चित मान सिंह पटेल गुमशुदगी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद अब 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। मान सिंह पटेल के बारे में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें लिखा गया है, "गुमशुदा की तलाश"। सागर के सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 203/2024, धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लापता व्यक्ति मान सिंह पटेल, उम्र 68 वर्ष, शिव विहार कॉलोनी, तिली वार्ड, सागर के निवासी हैं। उनका हुलिया: रंग गेहुंआ, चेहरा अंडाकार, ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच, बाई आंख छोटी और पुतली सफेद है। गुमशुदगी के समय वह सफेद टी-शर्ट और काला पैंट पहने हुए थे। उन्हें 22 अगस्त 2016 से लापता बताया गया है। गुमशुदा की सूचना देने पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है, और सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। अगर किसी के पास कोई जानकारी है, तो वह मोबाइल नंबर 7587635602 या एसआईटी के सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से जानकारी साझा कर सकता है।
विज्ञापन


आठ साल से लापता हैं मान सिंह पटेल
मान सिंह पटेल 2016 में लापता हो गए थे। उनके बेटे सीताराम ने आरोप लगाया था कि एक जमीन विवाद के चलते तत्कालीन कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह राजपूत समेत अन्य लोगों ने उनके पिता को गायब कराया। इस मामले में सीताराम ने सागर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। उसमें अन्य राज्यों के सीनियर आईपीएस अफसरों को शामिल करने के निर्देश दिए थे। अब एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed