{"_id":"66cb3f138bd0dd7a8e0cd978","slug":"17-year-old-girl-was-taken-away-to-gujarat-on-the-pretext-of-marriage-and-raped-there-police-arrested-the-accused-sagar-news-c-1-1-noi1338-2033363-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था गुजरात, फिर किया दुष्कर्म; आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था गुजरात, फिर किया दुष्कर्म; आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 25 Aug 2024 08:43 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:43 PM IST
सार
Sagar News: सागर जिले की सानोधा थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत जाकर वहां से 17 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले की सानोधा थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत जाकर वहां से 17 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस थाने से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 2 अगस्त को 32 वर्षीय फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी 17 वर्ष की नाबालिग साली घर से लापता हो गई है और उसे संदेह है कि उसे अज्ञात शख्स बहला फुसलाकर भगा ले गया है।
इधर, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला विवेचना में लिया। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस घटनाक्रम में शाहपुर निवासी इंदर पटेल का हाथ है, जो उक्त युवती को सूरत गुजरात में रखे हुए है। सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाई और टीम ने गुजरात पहुंचकर नाबालिग को सूरत से दस्तयाब किया।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसे इंदर पटेल शादी का झांसा देकर सूरत ले आया था और वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने अपहरण तथा दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी इंदर पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।