{"_id":"64aa15e0bc27593d830c5023","slug":"sagar-the-young-man-got-electrocuted-while-starting-the-motor-in-the-field-died-during-treatment-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: खेत में मोटर चालू करते समय लगा युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: खेत में मोटर चालू करते समय लगा युवक को लगा करंट, इलाज के दौरान मौत
Sun, 09 Jul 2023 07:35 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:35 AM IST
सार
देवरी ब्लॉक के ग्राम गुगवारा में रहने वाला राज सिंह आदिवासी (18) मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार शाम खेत गया था, जहां वह खेत में लगी मोटर चालू करने के लिए गया। मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार देवरी ब्लॉक के ग्राम गुगवारा में रहने वाला राज सिंह आदिवासी (18) मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल राज को देवरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची देवरी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में देवरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।