फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News Three children who went to bathe in the farm pond died due to drowning

Sagar News: खेत में बनी तलैया में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, एक बच्चा पांच बहनों में इकलौता भाई था

Mon, 12 Jun 2023 08:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 08:06 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां तलैया में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए और तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चा पांच बहनों में इकलौता भाई था।
 

विज्ञापन
Sagar News Three children who went to bathe in the farm pond died due to drowning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले में खुरई देहात थाना क्षेत्र के आसोली घाट गांव में तीन मासूम बच्चों की खेत में बनी तलैया में डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे घर से बिना बताए नहाने गए थे। असोली घाट गांव के पास करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत में बनी छोटी तलैया में नहाने गए थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि इसमें एक बच्चा पांच बहनों में इकलौता भाई है तो दूसरा बच्चा चार बहनों में एक भाई था। वह अपने मामा के यहां गर्मियों की छुट्टी के लिए आया हुआ था। तीनों बच्चे घर से बिना बताए नहाने के लिए गए थे, नहाते समय गहराई में जाने की वजह से यह बच्चे डूब गए। वहीं से निकल रही एक बच्ची ने जब इनके लिए देखा, तो उसने इनके घर वालों को सूचना दी। इसके बाद गांव वाले पहुंचे और ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने तीनों बच्चों के लिए मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद एसडीएम नायब तहसीलदार देहात थाना प्रभारी नितिन पाल, शहरी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed