फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: Anmol did wonders in NEET exam brought All India 69 rank and raised the district prestige

Sagar News: सागर के अनमोल ने  NEET की परीक्षा में किया कमाल, ऑल इंडिया 69 रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

Thu, 15 Jun 2023 10:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

अनमोल ने अपने माता-पिता से ही प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य मेडिकल के क्षेत्र में जाने का बनाया था और इसके लिए नीट की तैयारी शुरू की थी। अनमोल रावत ने इसी साल कक्षा 12वीं में भी 94.4 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
 

विज्ञापन
Sagar News: Anmol did wonders in NEET exam brought All India 69 rank and raised the district prestige
सागर के अनमोल ने नीट में पाई 69वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में महिला सूबेदार के लाल ने NEET 2023 में 720 में से 710 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया हैं। अनमोल की आल इंडिया 69 रैंक आई है। वहीं, मेडिकल फील्ड में मध्यप्रदेश से केवल दो छात्र ही 710 अंक इस परीक्षा में हासिल कर पाए हैं, जिसमें से एक सागर के अनमोल रावत हैं। बेटे की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


इस कठिन उपबल्धि के पीछे अनमोल की 15-16 घंटे की मेहनत है। अनमोल ने कक्षा 11 से ही नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इन दो सालों में सिर्फ पांच घंटे की नींद ही लेता था। इस सब के पीछे अनमोल की मेहनत के साथ उनके परिवार का सपोर्ट था। अनमोल की मां रश्मि रावत जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में सूबेदार हैं। अनमोल ने अपने माता-पिता से ही प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य मेडिकल के क्षेत्र में जाने का बनाया था और इसके लिए नीट की तैयारी शुरू की थी। अनमोल रावत ने इसी साल कक्षा 12वीं में भी 94.4 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन


वहीं, जो छात्र इस तरह की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए अनमोल ने बताया है कि वह अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। वहीं, सागर जिले से एक अन्य छात्रा अन्वी जैन ने भी नीट मेडिकल की परीक्षा पास की है,जिसने 720 में से 648 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed