फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   RTI activist expressed fears of assassination

व्यापमं घोटालाः आरटीआई कार्यकर्ता ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 14 May 2015 07:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 May 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
RTI activist expressed fears of assassination

मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापंम घोटाले के विसलब्लोवर और आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ग्वालियर कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में कहा कि इस घोटाले से जुड़े कई लोगों से खतरा है। चर्तुवेदी ने अपनी हत्या की आशंका जताई और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पहले भी उन्होंने कई बार हत्या की आशंका के चलते पुलिस सुरक्षा की मांग की, लेकिन उन्हें पुलिस की ओर से कोई भी सुरक्षा नहीं दी गई। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस इस घोटाले के गवाहों को मरवाना चाहती है। पुलिस घोटाले के आरोपियों की मदद भी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि घोटाले के आरोपी राहुल यादव के खिलाफ कोर्ट जाने पर उन्हें पुलिस की ओर से धमकी दी गई है। बताया कि राहुल यादव पूर्व आईपीएस अफसर हरि सिंह यादव का करीबी रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ की थी एफआईआर

RTI activist expressed fears of assassination

बता दें कि 2013 में मध्यप्रदेश में हुए व्यापंम घोटाले में राहुल यादव के खिलाफ आशीष चर्तुवेदी ने एफआईआर की। राहुल यादव ने बगैर बारवीं पास किए एमबीबीएस की परीक्षा पास कर डिग्री ले ली। उस समय राहुल यादव का बड़ा भाई दीपक यादव पीएमटी रैकेट चलाने के आरोप में टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed